Trending
Sat, June 20, 2026
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने 'मिशन इम्पॉसिबल-7' (Mission Impossible-7) की शूटिंग रोक दी है. कुछ दिनों पहले ही...
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने 'मिशन इम्पॉसिबल-7' (Mission Impossible-7) की शूटिंग रोक दी है. कुछ दिनों पहले ही टॉम क्रूज का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे क्रू मेंबर्स को धमकाते सुनाई दे रहे थे.
नई दिल्ली: हाल ही में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसमें टॉम अपनी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' (Mission Impossible) के सेट क्रू मेंबर्स को धमका रहे थे. वे उन लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कह रहे थे. उन्होंने कई क्रू मेंबर्स को तो नौकरी से निकालने की धमकी तक दे दी. खबरें हैं कि एक्टर के इस गुस्से की वजह से 5 क्रू मेंबर्स ने फिल्म बीच में ही छोड़ने का फैसला कर लिया. अब इस पूरे मामले पर टॉम ने एक बड़ा एक्शन लिया है.
टॉम ने अपनी फिल्म 'MI-7' की शूटिंग ही रोक दी है. खबरों की मानें तो टॉम (Tom Cruise) ने इस फिल्म से कुछ समय का ब्रेक लिया है. कहा जा रहा है कि वो क्रिसमस का टाइम अपने बच्चों के साथ दुबई में बिताएंगे. एक सूत्र ने बताया, 'किसी फिल्म के प्रोडक्शन को इतने लंबे समय के लिए लगातार जारी रखना काफी मुश्किल है. यह एक मुश्किल साल रहा, जो कि अब खत्म होने वाला है. इस दौरान कुछ समय के लिए इन सब कामों से दूर रहना एक अच्छा आइडिया है.'
मालूम हो, अपने वायरल ऑडियो टेप में टॉम (Tom Cruise) क्रू मेंबर्स को धमकाते सुनाई दे रहे हैं. वे इस ऑडियो में क्रू मेंबर्स को गालियां भी दे रहे हैं. वे कह रहे हैं कि अगर आज के बाद उन्हें ऐसी लापरवाही दिखी तो सबकी नौकरी चली जाएगी. वे इस फिल्म को किसी भी सूरत में बंद नहीं करना चाहते हैं.
'मिशन इम्पॉसिबल- 7' के प्रोड्यूसर हैं टॉम
बता दें, टॉम 'मिशन इम्पॉसिबल' (Mission Impossible) के 7वें पार्ट के एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं. फरवरी में जब इटली में इस पार्ट की शूटिंग हो रही थी तो कोविड के कारण उसे रोक दिया गया था. बाद में लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई. वैसे टॉम के इस वायरल ऑडियो पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
