Trending
Sat, June 20, 2026
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उन्हें यूपी और बिहार ज...
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उन्हें यूपी और बिहार जैसी हार मिलेगी। तीखे अंदाज में उन्होंने कहा कि पीके और सीके सब फीके होते हैं जब जनता खड़ी होती है।
भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह वह पीके हैं, जिन्होंने यूपी में अखिलेश यादव की साइकिल पंक्चर करवाई और बिहार में तेजस्वी की लालेटन बुझाई और अब तणमूल भी बंगाल में तिनके की तरह उड़ती दिखाई देगी। आगे उन्होंने कहा कि पीके और सीके जनता के सामने सब फीके होते हैं।
दरअसल, प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि बंगाल में भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। उसके जवाब में नरोत्तम ने पीके पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पीके जी थोड़ा धैर्य रखिये। भाजपा की रैलियों में उमड़ रहे जनसैलाब से आपका परेशान होना स्वाभाविक है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटों जीत कर सुशासन लाएगी। बता दें कि नरोत्तम बंगाल चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह की टीम में शामिल हैं। उनके पास 48 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी है। वह मध्य प्रदेश के साथ-साथ बंगाल में भी काफी एक्टिव हैं।
बताते चलें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा के 18 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-Pac को हायर किया है। भाजपा में शामिल होने वाले तृणमूल कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने प्रशांत किशोर की कार्यशैली की आलोचना की थी।
गौरतलब है कि इससे पहले नरोत्तम ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राज्य में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सरकार सबसे भ्रष्ट थी। कई रिपोर्टों में यह बात कही गई है। उन्होंने यह बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही थी। राज्य में नक्सलियों के प्रभाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है।
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
