Trending
Sat, June 20, 2026
1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय भी है। मई 1951 में...
1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय भी है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया।
नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में विश्व-भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'शिक्षा के हमारे प्रीमियम केंद्रों में प्रतिष्ठित विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं, जो गुरुदेव टैगोर के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे जुड़ें।' इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी भाग लेंगे।
1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित, विश्वभारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय भी है। मई 1951 में, संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया।
शांति निकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय की शुरुआत एक आश्रम के तौर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में 7 एकड़ जमीन पर एक आश्रम के तौर पर की थी। जहां बाद में रवींद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय को स्थापित किया और इसे विज्ञान के साथ कला और संस्कृति की पढ़ाई का उत्कृष्ट केंद्र बनाया।
विश्वविद्यालय ने पहले गुरुदेव टैगोर द्वारा विकसित शिक्षाशास्त्र का अनुसरण किया, हालांकि धीरे-धीरे यह आधुनिक विश्वविद्यालय की ओर विकसित हुआ। बता दें कि पीएम मोदी को विश्व भारती यूनीवर्सिटी का कुलाधिपति (चांसलर) नियुक्त किया जा चुका है।
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
