Trending
Sat, June 20, 2026
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उर्वरक उद्योग के लिए पहले ही गैस की आपूर्ति रोक दी गई है. नाइजीरिया से गैस लेकर आ रहे टैंकरों...
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उर्वरक उद्योग के लिए पहले ही गैस की आपूर्ति रोक दी गई है. नाइजीरिया से गैस लेकर आ रहे टैंकरों में देरी से स्थिति और बिगड़ गई है. आपूर्ति बाधित होने से पंजाब के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
इस्लामाबाद: नए साल में पाकिस्तान (Pakistan) के अधिकांश घरों में शायद चूल्हा न जले. इसकी वजह है प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की लापरवाही. इमरान ने समय पर गैस खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब पाकिस्तान को भीषण गैस संकट से जूझना होगा. पाकिस्तान में गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी सुई नॉर्दन (Sui Northern) गैस की कमी का सामना कर रही है और आने वाले दिनों में किल्लत ज्यादा हो जाएगी. ऐसे में कंपनी के पास गैस की आपूर्ति रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 4 से 20 जनवरी के बीच गैस की कमी सबसे ज्यादा रहेगी, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुई नॉर्दन आगामी कुछ दिनों में 500 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फुट प्रतिदिन गैस की कमी से जूझेगी. इसे देखते हुए कंपनी पावर सेक्टर को गैस आपूर्ति रोक सकती है, लेकिन इससे भी घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी दूर नहीं होगी. यानी पाकिस्तान (Pakistan) में नए साल के मौके पर अधिकांश लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जलेगा.
उद्योगों की आपूर्ति रोकी
जानकारी के मुताबिक, इमरान खान (Imran Khan) सरकार ने समय से गैस नहीं खरीदी थी, जिसकी वजह से संकट गहरा गया है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि उर्वरक सहित कुछ उद्योगों के लिए पहले ही गैस की आपूर्ति रोक दी गई है. उन्होंने बताया कि नाइजीरिया से गैस लेकर आ रहे टैंकरों में देरी से स्थिति और बिगड़ गई है. गैस की आपूर्ति बाधित होने से खासकर पंजाब के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार अब उद्योगों की गैस रोककर लोगों के घरों में आपूर्ति कर रही है.
इमरान खान ने सत्ता में आने से पहले ‘नया पाकिस्तान’ का वादा किया था, लेकिन उनके राज में लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ी हैं. पाकिस्तान में महंगाई आसमान पर है, सब्जियों के दामों में बेशुमार इजाफा हुआ है. आलम ये है कि लोगों को सब्जी खरीदने से पहले सौ बार सोचना पड़ रहा है. इसके बावजूद खान सरकार को कोई चिंता नहीं है. अब समय पर गैस न खरीदने की उसकी लापरवाही का खामियाजा भी जनता को भुगतना होगा.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
