Trending
Sat, June 20, 2026
डब्ल्यूएचओ (WHO) के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल रेयान (Michael Ryan) ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास जो उपाय हैं, वे...
डब्ल्यूएचओ (WHO) के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल रेयान (Michael Ryan) ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास जो उपाय हैं, वे सही हैं. हमें बस इसे थोड़ी अधिक तेजी के साथ करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस वायरस को नियंत्रण में ला सकते हैं.'
जिनेवा (स्विट्जरलैंड): कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच ब्रिटेन (Britain) में कोविड-19 (Covid-19) का नया स्ट्रेन मिला है, जो काफी तेजी से फैल रहा है. इसको लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल है. इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार अभी बेकाबू नहीं हुआ है और अभी इस पर कंट्रोल किया जा सकता है.
डब्ल्यूएचओ (WHO) के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल रेयान (Michael Ryan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने कई जगहों पर कोरोना वायरस (Coronavirus) का इससे भी ज्यादा संक्रमण देखा है और नियंत्रण भी पाया है. इसी तरह हम कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी काबू पा सकते हैं.
ब्रिटिश स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक (Matt Hancock) ने पहले दावा किया था कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन नियंत्रण से बाहर है. साथ ही ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि यह कोरोना वायरस के पुराने म्यूटेशन के मुकाबले 70 प्रतिशत तेजी से फैल रहा है.
माइकल रेयान (Michael Ryan) ने ब्रिटेन के डाटा का हवाला देते हुए कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा घातक है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि कोरोना का यह प्रकार मौजूदा कोविड-19 वैरियंट की तुलना में अधिक आसानी से फैल रहा है.
डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कहा, 'वर्तमान में हमारे पास जो उपाय हैं, वे सही उपाय हैं. हम जो अब तक करते आए हैं, हमें वहीं करने की जरूरत है. हमें बस इसे थोड़ी अधिक तेजी से करना होगा और कुछ समय के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि हम वायरस के नए स्ट्रेन को नियंत्रण में ला सकते हैं.'
कोरोना के नए स्ट्रेन भारत में नहीं आए हैं, लेकिन अब तक ब्रिटेन समेत 6 देशों में इसकी पुष्टि हो चुकी है. ब्रिटेन से शुरू हुआ नया स्ट्रेन डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और इटली पहुंच चुका है. इसे देखते हुए भारत समेत करीब 30 देशों ने ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से आने वालों पर रोक लगा दी है.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
