Trending
Sat, June 20, 2026
भाजपा नेता सोनाली फोगट (Sonali Phogat) ने 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में एंट्री के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है....
भाजपा नेता सोनाली फोगट (Sonali Phogat) ने 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में एंट्री के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है.
मुंबई: भाजपा नेता सोनाली फोगट (Sonali Phogat) कल के एपिसोड में सकारात्मकता के साथ 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के घर में प्रवेश कर चुकी हैं. वहीं अब सोनाली फोगट (Sonali Phogat) ने घर में एंट्री के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. बिग बॉस में आज के एपिसोड में घर के अंदर गजब की मस्ती होती नजर आने वाली है. जिसमें सोनाली का बिंदास अंदाज भी नजर आएगा. इस मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में सोनाली फोगट (Sonali Phogat) काले रंग की टी-शर्ट और पतलून पहने हुए अदनान सामी के फेमस सॉन्ग 'मुझको भी तो लिफ्ट करादे' पर डांस करती नजर आएंगी.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सभी 'BB14' प्रशंसक सोनाली फोगट के इस रूप को पसंद कर रहे हैं. सोनाली के साथ, राहुल वैद्य और राखी सावंत को भी इस गाने पर डांस करते देखा जा सकता है.
सोनाली का सभी प्रतियोगियों ने स्वागत किया और पीले रंग की चमकीली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. शुरू में वह थोड़ी घबराई हुई थी और अर्शी खान को छोड़कर सभी प्रतियोगियों ने सोनाली को शांत होने के लिए कहा जबकि अर्शी खान ने सोनाली फोगट को डराने की कोशिश की. लेकिन सोनाली ने यह कहकर अर्शी को एक करारा जवाब दिया कि 'वह उसके बारे में नहीं जानती' और सभी प्रतियोगियों को अपने आत्मविश्वास के लिए सोनाली को बधाई देते हुए देखा गया.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
