Trending
Sat, June 20, 2026
एक हादसे में हाथी का बच्चा घायल हो गया था जिसके बाद एक रेस्क्यू करने वाले शख्स ने उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बच गई. ये ...
एक हादसे में हाथी का बच्चा घायल हो गया था जिसके बाद एक रेस्क्यू करने वाले शख्स ने उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बच गई. ये वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है
नई दिल्लीः सड़क हादसे में इंसानों से अधिक बेजुवान जानवर हादसों का शिकार होते है. इन मासूमों को कभी कोई ट्रक या बस रौंद देती है तो कभी कार के नीचे आ जाते हैं. हालांकि, कुछ दरियादिल लोग भी हैं जो इनकी जिंदगी बचाने के लिए हमेशा आगे आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स घायल हाथी के बच्चे की जान बचाते दिख रहा है. इस वीडियो को IFS ऑफिसर प्रवीन कासवान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.
CPR के जरिए लौटी बच्चे की सांसें
दरअसल, एक हादसे में हाथी का बच्चा घायल हो गया था जिसके बाद एक रेस्क्यू करने वाले शख्स ने उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बच गई. ये वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि कार्डिया पल्मोनरी रिससिटैशन यानी सीपीआर, मरीज या घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण तरीका है. लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं अब भी दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनमें मानवता जिंदा है. बच्चे को बचाने वाले इस शख्स का नाम मना श्रीवाते है.
जान बचाने वाले शख्स की हो रही वाहवाही
वीडियो देखने वाले इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे है. श्रीवाते ने अपनी लाइफ में कई इस तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन कर तमाम दफा बेजुबान जानवरों की जान बचाई है. लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो कभी किसी हाथी को सीपीआर देंगे. हादसा उस वक्त हुआ जब ये हाथी का बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल ने उसे जोर से टक्कर मार दी और उसकी सांसें थम गई.
श्रीवाते के मुताबिक उस वक्त वो अपनी ड्यूटी खत्म कर रोड ट्रिप पर जा रहे थे कि अचानक से उन्होंने हादसे को देखा और उन्होंने ये कर भी दिखाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीवाते किस तरह से नन्हे हाथी को दोनों हाथों से सीपीआर दे रहे हैं. इस घटना में बाइक चला रहा शख्स भी घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है.
म्यांमार की सेना ने वास्तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले...
सचिन ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 200 टेस्ट में 53.79 की औसत...
पुस्तक वाजपेयी द ईयर्स दैट चेंज्ड इंडिया वाजपेयी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को बाजार मे...
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का इंतजार कर रहे 11 करोड़ 44 लाख किसानों को इंतजार ...
Daiwa के नए स्मार्ट टीवी में यूजर्स को एलेक्सा बिल्ट इन और स्मार्ट कंट्रोल जैसे खास फीचर्स...
Stay informed with the latest news, updates, and comprehensive coverage across various categories. Bringing you closer to the stories that shape our world.
© Copyright 2020 - News APM | Designed & Developed by QyxixTechnology
